औसतन रोजना लगभग 42फीसदी बच्चे दो से चार घंटे बिताते हैं स्मार्टफोन पर समय*
मौजूदा समय में सबसे ज्यादा बच्चे स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। एक नए सर्वेक्षण में पाया गया कि 12 वर्ष से कम उम्र के कम से कम 42 प्रतिशत बच्चे रोजाना औसतन दो से चार घंटे अपने स्मार्टफोन या टैबलेट से चिपके रहते हैं। ये ट्रेंड चार साल के बच्चों में भी देखा जा रहा है। इससे अधिक उम्र के बच्चे अपने दिनभर के समय का लगभग आधा स्मार्टफोन पर बिताते हैं। अभिभावक नियंत्रण फिल्टर बॉक्स हैपिनेट्ज के सर्वेक्षण के अनुसार, माता-पिता बच्चों के स्क्रीन समय का प्रबंधन करने की चुनौती से जूझ रहे हैं। सर्वेक्षण में पाया गया कि 12 वर्ष और उससे अधिक आयु के 69 प्रतिशत बच्चों के पास अपने टैबलेट या स्मार्टफोन हैं। रिपोर्ट में कहा गया, इनमें से 74 प्रतिशत यूट्यूब और 12 वर्ष और उससे अधिक आयु के 61 प्रतिशत गेमिंग को प्राथमिकता देते हैं।






