गृह मंत्री अमित शाह से मिले भूपेंद्र चौधरी,हार को लेकर सौंपी रिपोर्ट,कहा बीजेपी के पक्ष में नहीं आए नतीजे

गृह मंत्री अमित शाह से मिले भूपेंद्र चौधरी,हार को लेकर सौंपी रिपोर्ट,कहा बीजेपी के पक्ष में नहीं आए नतीजे*
उत्तर प्रदेश में घोसी उपचुनाव में हार के बाद प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी दिल्ली दौरे पर हैं। उन्होंने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई है। जबकि उपचुनाव की हार को लेकर गृहमंत्री अमित शाह को भूपेंद्र चौधरी ने रिपोर्ट सौंपी। जिस तरह की अपेक्षा हम लोगों की थी। उस तरह के परिणाम बीजेपी के पक्ष में नहीं आए हैं। हम कार्यकर्ता आधारित संगठन हैं। हमने छानबीन करके सारे विषय की जानकारी ले ली है। मुझे ऐसा लगता है कि हम लोग जनता को अपनी बात ठीक से समझा नहीं पाए। उसी के कारण ये परिणाम आया है। लेकिन हम लोगों ने पूरी तैयारी की है। अगली बार मोदी जी के नेतृत्व में बीजेपी पूरी तैयारी के साथ लोकसभा चुनाव में बीजेपी जाएगी। उपचुनाव में हार के स्थानीय कारण होते हैं। ऐसा नहीं है कि सारे उपचुनाव बीजेपी ही जीतती रही है। हम हारे भी हैं और जीते भी हैं। हम लोकसभा चुनाव में केंद्र सरकार के रिपोर्ट कार्ड और मोदी के चेहरे के आधार में मैदान में जाएंगे। लोग मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोट करेंगे। निश्चित रूप से बीजेपी उत्तर प्रदेश में सारी सीटें जीतेंगी।

1407 views