कैंपेन में खुद पीएम मोदी आगे और चुनाव में उतारे अपने मंत्री, शिवराज पर क्या संकेत*

कैंपेन में खुद पीएम मोदी आगे और चुनाव में उतारे अपने मंत्री, शिवराज पर क्या संकेत*
भाजपा की 39 नामों की इस ताजा लिस्ट में भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का नाम भी है। पार्टी ने उन्हें इंदौर से मैदान में उतारा है। वहीं, तीन केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (दिमनी), प्रहलाद सिंह पटेल (नरसिंहपुर) और फग्गन सिंह कुलस्तेभी चुनावी मैदान में दम भरने वाले हैं। इतना ही नहीं भाजपा ने सात सांसदों को भी विधानसभा चुनाव के लिए टिकट दिए हैं। इंदौर-1 सीट से 2023 का चुनाव लड़ने जा रहे विजयवर्गीय करीब एक दशक के बाद विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पहले उन्होंने 2013 में मऊ सीट से चुनाव लड़ चुके है। उन्होंने जीत भी हासिल की थी। वहीं, तोमर ने 2003 में लगातार दूसरी बार ग्वालियर से जीत हासिल की थी। इस लिहाज से केंद्रीय मंत्री भी दो दशकों बाद विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने दूसरी सूची जारी कर दी है। तीन केंद्रीय मंत्रियों समेत कई दिग्गजों के नामों से सजी इस लिस्ट ने चर्चाएं तेज कर दी हैं। पार्टी के इस फैसले के तार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी जोड़कर देखेजा रहे हैं। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि भाजपा राज्य में अकेले चौहान को ही पूरी कमान देने के मूड में नहीं है।

1541 views