व्हाट्सएप चैनल पर एक सप्ताह में पीएम मोदी के हुए 50 लाख फॉलोअर

व्हाट्सएप चैनल पर एक सप्ताह में पीएम मोदी के हुए 50 लाख फॉलोअर*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के उन चंद नेताओं में शामिल हैं, जो नई तकनीक को तुरंत अपनाते हैं। मेटा के स्वामित्व वाले मैसेंजर व्हाट्सएप ने हाल में ही चैनल फीचर शुरू किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब एक सप्ताह से इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। और रविवार को उनके चैनल पर करीब 50 लाख फॉलोअर हो गए। पीएम मोदी फिलहाल व्हाट्सएप चैनल पर दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलोअर वाले नेता बन गए हैं। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने व्हाट्सएप चैनल पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि वह इसके जरिये लोगों से बातचीत जारी रखेंगे और तमाम मुद्दों पर जुड़े रहेंगे। पीएम मोदी ने उन्हें फॉलो करने वाले लोगों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि आज हम 50 लाख से अधिक का समुदाय बन गए हैं। मैं उन सभी का आभारी हूं जो मेरे व्हाट्सएप चैनल के माध्यम से मुझसे जुड़े हैं। आप में से प्रत्येक के निरंतर समर्थन और जुड़ाव के लिए आभारी हूं।

1206 views