इक्विटी बाजार के साथ सोना और डेट में भी करें निवेश*
बाजार की हाल की तेजी में मिड और स्मॉल कैप शेयरों ने अच्छा खासा उछाल दिखाया है। हालांकि, लार्ज कैप का अभी भी बाजार को समर्थन नहीं है। आईटी और बैंकिंग क्षेत्र दबाव में हैं। सरकारी बैंक तेजी में हैं। ऐसे में निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए। अगर आप के पास 100 रुपये है तो इस समय 15 फीसदी रकम डेट में, 25 फीसदी सोने में और बाकी धीरे-धीरे इक्विटी में निवेश कर सकते हैं।






