मुस्लिम हिंदुओं से अलग नहीं भारत देश उनका भी है,वे भी हमारे हैं,पूजा पद्धति बदल गई है:मोहन भागवत*
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघचालक मोहनराव भागवत ने कहा कि मुस्लिम भी हमसे अलग नहीं हैं। वे भी हमारे ही हैं। बस उनकी पूजा पद्धति बदल गई है। यह देश उनका भी है। वे भी यहां रहेंगे। भागवत ने कहा कि संघ संपूर्ण समाज को संगठित करना चाहता है। इसमें संघ का पराया कोई नहीं। जो आज हमारा विरोध करते हैं, वे भी हमारे हैं। लेकिन उनके विरोध से हमारी क्षति न हो इतनी चिंता हम जरूर करेंगे। राजधानी के सरस्वती शिशु मंदिर में सोमवार शाम उन्होंने सेना सहित कुछ अन्य क्षेत्र के प्रतिनिधियों से संवाद किया। इसमें उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म की आलोचना करने वाले इस धर्म को जानते नहीं हैं। ऐसे कई उदाहरण हैं। जब लोगों ने हिंदू धर्म को जाना और समझा तो वह भी प्रशंसक हो गए। कहा कि सनातन कोई धर्म नहीं बल्कि संस्कृति है।






