पार्टी के नेता आंदोलन बनकर चुनाव लडें तो चुनाव में जीत पक्की:अखिलेश यादव*
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन में सपा सीटें मांगेगी नहीं, बल्कि देगी। इस बार लड़ाई बड़ी है। सपा सबको साथ लेकर चलेगी। साथ ही कहा कि घोसी उपचुनाव ने यह संदेश दिया है कि अगर पार्टी के नेता व कार्यकर्ता आंदोलनकारी बनकर चुनाव लड़ाएं तो जीत पक्की हो जाती है। इस उपचुनाव में आपस में लड़ाने वाली भाजपा की राजनीति को करारी मात मिली है। अखिलेश शनिवार को घोसी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद मीडिया से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने घोसी में प्रशासन के जरिये बहुत दबाव बनाया।






