कांग्रेस पार्टी 2024 में सत्ता में आने के बाद महिला आरक्षण विधेयक में करेगी संशोधन:मल्लिकार्जुन खड़गे*
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को कहा कि अगर उनकी पार्टी 2024 में केंद्र में सत्ता में आती है तो महिला आरक्षण विधेयक में संशोधन करेगी। उन्होंने कहा कि बिल लागू करने में फिलहाल कोई बड़ी कानूनी जटिलताएं नहीं हैं, लेकिन नरेंद्र मोदी सरकार इसे 10 साल के लिए टाल रही है। खड़गे ने राजस्थान के जयपुर में पार्टी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कहा कि जब 2024 में हमारी सरकार आएगी, तो सबसे पहले हम बिल में संशोधन करेंगे। संविधान (128वां संशोधन) विधेयक इस सप्ताह की शुरुआत में संसद द्वारा पारित किया गया था। यह नए संसद भवन में लाया और पारित किया जाने वाला पहला विधेयक था।खड़गे ने कहा कि सरोजिनी नायडू कांग्रेस की पहली महिला अध्यक्ष थीं। उन्होंने पूछा कि 100 साल में क्या कोई महिला बीजेपी या आरएसएस की अध्यक्ष बनी है? उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव से ठीक पहले महिला आरक्षण विधेयक के बारे में सोचा क्योंकि कई विपक्षी दलों ने इंडिया ब्लॉक का गठन किया है। उन्होंने कहा कि जब राहुल गांधी, सोनिया गांधी और मैं एक साथ भारत के विचार के साथ आए।






