मेटा ने तैयार किया फेसबुक का नया लोगो

मेटा ने तैयार किया फेसबुक का नया लोगो*
सोशल मीडिया ऐप मेटा ने फेसबुक के लोगो को एक नया रूप दिया है। हालांकि, लोगो के डिजाइन में मेटा ने कोई खास बदलाव नहीं किए हैं। लोगो के डिजाइन को पहले जैसा ही रखा गया है। अभी भी छोटे लेटर में एफ लिखा हुआ है। इसे थोड़ा सा वीक किया गया है। फॉन्ट अभी भी पहले की तरह ही है। इससे वह उभर कर दिख रहा है। कलर भी लगभग पहले जैसा ही है। ब्लू कलर की जगह अब लोगों का कलर डार्क ब्लू हो गया है। बुधवार को अपने ब्लॉग पोस्ट में कंपनी ने बताया है कि कंपनी की योजना फेसबुक लोगों का नया डिजाइन बनाने की थी, जो अधिक बोल्ड और इलेक्ट्रिक हो। फेसबुक के डिजाइन डायरेक्टर ने ब्लॉग पोस्ट में कहा कि उनका लक्ष्य अपनी नींव को बढ़ाते हुए और अपने ब्रांड को परिभाषित पहचान देना था, जो फेसबुक पर आडेंडिटी सिस्टम को मजबूत करे। वे यह सुनिश्चित करना चाहते थे कि रिफ्रेश लोगो ज्यादा परिचित लगे।

1407 views