सोशल मीडिया ऐप व्हाट्सऐप आईपैड यूजर लांच करेगा नया ऐप

सोशल मीडिया ऐप व्हाट्सऐप आईपैड यूजर लांच करेगा नया ऐप*
सोशल मीडिया ऐप व्हाट्सऐप अब आईपैड यूजर के लिए नया ऐप लॉन्च करने वाला है। फिलहाल यह ऐप कुछ बीटा टेस्टर्स के पास मौजूद है। यूजर जल्द ही आईपैड पर व्हाट्सऐप का आनंद ऐप के जरिये ले पाएंगे। आईपैड यूजर को अपने मैसेज देखने के लिए फिलहाल व्हाट्सऐप वेब का सहारा लेना पड़ता है, लेकिन जल्द कंपनी आईपैड यूजर की मांग को पूरा करने वाली है। यह जानकारी वेबीटाइंफो ने दी है। यूजर ऐप को चाहते हैं तो आपको अपने आईफोन और आईपैड में व्हाट्सऐप बीटा ऐप डाउनलोड करना होगा। ऐप डाउनलोड करने के बाद अपने आईफोन से लिंक्ड डिवाइस के ऑप्शन पर जाएं और आईपैड में व्हाट्सऐप को लॉगिन करें।

871 views