अखिलेश यादव व मायावती ने दी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं

*अखिलेश यादव व मायावती ने दी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं*
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बधाई दी है। सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा बसपा प्रमुख ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 73वें जन्मदिन की हार्दिक बधाई और उनके लंबे उम्र की कामना की। वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री को जन्म दिन की बधाई दी है। अखिलेश यादव ने नरेंद्र मोदी का बिना नाम लिखे केवल प्रधानमंत्री को पद पर बधाई दी है। मायावती ने नए संसद में विशेष सत्र को लेकर सभी सांसदों को भी हार्दिक बधाई दी है। मायावती ने कहा वैसे कमरतोड़, महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी, लाचारी आदि के अभिशप्त जीवन से मुक्ति के लिए यह सत्र समर्पित होना चाहिए।

1273 views