8वीं बार चैंपियन बनते ही भारतीय टीम हुई मालामाल, श्रीलंका टीम पर भी हुई पैसों की बौछार*
एशिया कप 2023 के फाइनल मैच में श्रीलंका को 10 विकेट से हराकर भारत ने ऐतिहासिक जीत अपने नाम दर्ज की। 17 सिंतबर 2023 की तारीख हर भारतीय फैंस को हमेशा-हमेशा के लिए याद रहेगी। फाइनल मैच में भारत ने आज जिस तरह का प्रदर्शन दिखाया उसे देखकर हर कोई भारतीय टीम की तारीफ कर रहा है। चैंपियन बनते ही भारतीय टीम पर पैसों की बरसात हुई है।बता दें कि भारतीय टीम ने श्रीलंका को 10 विकेट से हराकर एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया। ये 8वीं बार रहा जब भारत ने एशिया कप का टाइटल जीता,रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने श्रीलंका को हराकर वनडे में सबसे बड़ी जीत दर्ज की। ये मैच खत्म होते वक्त बाकी गेंदों के लिहाज से भारत की सबसे जीत है। टीम इंडिया ने 263 गेंद बाकी रहते हुए ये शानदार जीत हासिल की। इससे पहले भारतीय टीम ने केन्या को साल 2001 में 231 गेंद शेष रहते हुए हराया था।






