पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर की गौसेवा

पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर की गौसेवा*
प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिलें एवं जनपद प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी द्वारा जनपद भ्रमण कार्यक्रम के अन्तर्गत तालानगरी स्थित औद्योगिक इकाई प्रसिजन ओवरसीज में उद्यमियों की समस्याओं के निराकरण के लिए भेंटवार्ता एवं बैठक की। मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार उद्यमियों की समस्याओं के निराकरण के प्रति संवेदनशील है और शासन स्तर से लेकर स्थानीय स्तर तक स्वरोजगार एवं उद्योगों को बढ़ावा देने का कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 73वें जन्मदिवस की सभी को बधाई देते हुए केक काटा और औद्योगिक इकाई में ही उपस्थित गायों को गुड़ एवं हरा चारा खिलाकर गौसेवा की। बैठक के दौरान इण्डियन इंडस्ट्रीज एसोशिएशन के पदाधिकारियों एवं उद्यमियों ने मंत्री को अवगत कराया कि अलीगढ़ के उद्यमी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से ’’मेक इन भारत’’ और डिफेन्स कॉरिडोर अलीगढ़ को सफल करने के लिए तत्परता से लगे हुए है। डिफेन्स कॉरिडोर अलीगढ़, उत्तर प्रदेश ही नहीं पर भारत के सबसे गतिशील डिफेन्स कॉरिडोर में से एक है। प्रदेश की 1 ट्रिलियन डालर अर्थव्यवस्था का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए अलीगढ़ के योगदान की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए मंत्री को उद्यमियों की समस्याओं के सम्बन्ध में एक ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर सांसद अलीगढ़, विधायक अनिल पाराशर, ठा0 रवेन्द्रपाल सिंह, मुक्ता संजीव राजा, चौ. ऋषिपाल सिंह, डा. मानवेन्द्र प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष राजीव शर्मा, जिला महामंत्री शिव नारायण शर्मा, विभाग कार्यवाहक योगेश, महानगर संघचालक अजय सर्राफ, संघ संचालक गोविन्द, आरएम यूपीएसआईडीसी सीमा सिंह, सहायक आयुक्त उद्योग राजमन, छत्रपाल सिंह समेत उद्यमी अमरीश, अतुल, मुकेश जिंदल, अजय पटेल, विकास जैन, शलभ जिंदल, मनीष, कुलदीप आर्य, गणेश पचौरी व अन्य उद्यमी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

1206 views