दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल में खुला देश का पहला ट्रांसजेंडर ओपीडी

दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल में खुला देश का पहला ट्रांसजेंडर ओपीडी*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर ट्रांसजेंडर समुदाय को बड़ा तोहफा मिला है। स्वास्थ्य देखभाल पहुंच की दिशा में एक कदम बढ़ाते हुए, दिल्ली के राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल ने आज भारत के पहले ट्रांसजेंडर आउट पेशेंट विभाग (ओपीडी) का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह का नेतृत्व आरएमएल अस्पताल के निदेशक प्रोफेसर डॉ. अजय शुक्ला ने किया। बता दें कि अजय शुक्ला ने ट्रांसजेंडर समुदाय को समान स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के महत्व पर काफी जोर दिया है। डॉ.अजय शुक्ला ने कहा, ‘ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को हमारे अस्पताल की सेवाओं तक पहुंचने में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। असुविधा और भेदभाव के डर के कारण, अस्पताल में उनकी संख्या बिल्कुल शून्य थी। इसी को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर, विशेष ओपीडी की शुरुआत की है। बता दें कि अस्पताल परिसर के भीतर ट्रांसजेंडर मरीजों के लिए एक शौचालय की सुविधा भी प्रदान की गई है। यह टॉयलेट यह सुनिश्चित करने के लिए डिजाइन किया गया है कि ट्रांसजेंडर व्यक्ति आरामदायक महसूस करें और अस्पताल आने के दौरान उन्हें किसी भी कठिनाई का सामना न करना पड़े।

1206 views