योगी ने एमएसएमई उद्यमियों को दिए 50,000 करोड़ रुपए*
विश्वकर्मा जयंती की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एमएसएमई उद्यमियों व कुशल कामगारों को 50,000 ‘करोड़ रुपये दिए। सीएम योगी ने शनिवार को ‘विश्वकर्मा श्रम सम्मान’ योजना के अंतर्गत लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि ये नये भारत का नया उत्तर प्रदेश है। ओडीओपी योजना 2018 में इसलिए लागू की गई क्योंकि तब प्रदेश में एमएसएमई दम तोड़ रहा था। योजना ने छोटे उद्यमियों को संजीवनी दी। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना पर बोले कि इसे 2019 में लागू किया गया क्योंकि मेहनतकश परंपरागत कामगारों के श्रम को उचित सम्मान नहीं मिल रहा था। ऋण, टूल किट व प्रशिक्षण से उन्हें उचित पारिश्रमिक मिलेगा। उनकी आय में तीन से चार गुना की वृद्धि होगी






