व्हाट्सऐप पर उपभोक्ता भेज सकेंगे एचडी क्वॉलिटी में फोटोज व वीडियोज*
लोकप्रिय मेसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाटसऐप पर अब उपभोक्ताओं को एचडी क्वॉलिटी में वीडियोज शेयर करने का विकल्प भी मिल गया है। यानी अब यूजर्स को हाई-क्वॉलिटी वीडियोज शेयर करने के लिए गूगल ड्राइव लिंक्स और दूसरी क्लाउड सेवाओं की मदद नहीं लेनी होगी और उनकी पसंदीदा मेसेजिंग ऐप में जाकर ऐसा किया जा सकेगा। यूजर्स की मांग पर पहले ही HD क्वॉलिटी में फोटोज शेयर करने का विकल्प ऐप में शामिल किया जा चुका है। मेटा की ओनरशिप वाले मेसेजिंग ऐप ने नया HD वीडियो शेयरिंग फीचर iOS और एंड्रॉयड दोनों प्लेटफॉर्म्स पर रोलआउट कर दिया है। यूजर्स लंबे वक्त से मांग कर रहे थे कि उन्हें HD क्वॉलिटी में वीडियोज शेयर करना का विकल्प दिया जाए, क्योंकि ऐप पर भेजे जाने वाले वीडियोज की क्वॉलिटी घट जाती थी और वे कंप्रेस हो जाते थे। इस बदलाव का असर वीडियोज की क्लैरिटी पर पड़ता था और वे शार्प और क्रिस्प नहीं रह जाते थे।
2010 views





