यूपीआई के जरिए उपभोक्ता कर सकेंगे बोलकर भुगतान

यूपीआई के जरिए उपभोक्ता कर सकेंगे बोलकर भुगतान*

यूपीआई के जरिये उपभोक्ता अब बोलकर भी भुगतान कर सकेंगे। इसके लिए भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम ने बुधवार को यूपीआई पर नया भुगतान फीचर पेश किया है। आपको बता दें कि आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में एनपीसीआई के उत्पाद हेलो यूपीआई को पेश किया। इसमें एप फोन कॉल व इंटरनेट ऑफ थिंग्स उपकरणों के जरिये हिंदी व अंग्रेजी में बोलकर यूपीआई भुगतान किया जा सकता है। एनपीसीआई ने कहा नए उत्पादों का मकसद समावेशी, लचीला और टिकाऊ डिजिटल भुगतान तंत्र बनाना है। इससे हर महीने 100 अरब यूपीआई लेनदेन का लक्ष्य हासिल करने में मदद मिलेगी। लांच के मौके पर इन्फोसिस के गैर-कार्यकारी निदेशक नंदन निलेकणी व एनपीसीआई के गैर-कार्यकारी चेयरमैन बिश्वमोहन महापात्रा भी मौजूद रहे।

1680 views