जी20 शिखर सम्मेलन के चलते उत्तर मध्य रेलवे रेलमार्ग को किया गया परिवर्तित,कुछ ट्रेनों को किया गया निरस्त*
देश की राजधानी में 7 से 10 सितंबर के बीच जी-20 शिखर सम्मेलन होने जा रहा है। जिसके चलते दिल्ली के मेट्रो, बस और रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा के इंतजामों को पुख्ता कर दिया गया है। इस दौरान आम लोगों को मेट्रो से लेकर सड़कों तक कई तरह की पाबंदियों का सामना करना पड़ेगा। उत्तर-मध्य रेलवे ने भी कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया हैं। इसी के चलते कुछ ट्रेनों को निरस्त भी किया गया। अलीगढ़ से दिल्ली के मध्य चलने वाली सभी ईएमयू पैसेंजर ट्रेनों का संचालन केवल गाजियाबाद स्टेशन तक होगा। इससे दैनिक रेल यात्रियों खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। सात से दस सितंबर तक अलीगढ़ से दिल्ली तक पार्सल सेवा भी बंद कर दी गई है। 11 सितंबर से ही पार्सल सेवा सुचारू हो सकेगी। हावड़ा-नई दिल्ली सियालदाह राजधानी, रांची-नई दिल्ली गरीब रथ, दिल्ली-खुर्जा ईएमयू, दिल्ली-अलीगढ़ ईएमयू का संचालन गाजियाबाद स्टेशन तक ही होगा। नई दिल्ली-अलीगढ़, अलीगढ़-दिल्ली ईएमयू ट्रेन का संचालन गाजियाबाद स्टेशन से ही किया जाएगा।
1273 views





