इंडिया वर्सेज भारत विवाद में कूद पड़ा यूएन

इंडिया वर्सेज भारत विवाद में कूद पड़ा यूएन*

इंडिया वर्सेज भारत के विवाद पर अब यूनाइटेड नेशन भी इस मैदान में कूद पड़ा है। यूएन के शीर्ष अधिकारी ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र देशों की तरफ से उनका नाम बदलने का प्रस्ताव सामने आता है तो हम इस पर विचार करते हैं। आपरको बता दें कि देश का नाम इंडिया से भारत किए जाने की सुगबुगाहट के बीच अब यूनाइटेड नेशन (यूएन) ने भी अपना पक्ष रखा है। बीते मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की तरफ से दिए गए जी20 रात्रिभोज के निमंत्रण में उनका जिक्र इंडिया के राष्ट्रपति के बजाय भारत के राष्ट्रपति के रूप में किया गया था। जिसके बाद विपक्षी दलों ने सरकार पर देश का नाम बदलने का आरोप लगाया। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस के उप प्रवक्ता फरहान हक ने बुधवार को तुर्की का नाम बदलकर तुर्किये किए जाने के उदाहरण को पेश किया। उन्होंने इंडिया का नाम बदल कर भारत किए जाने वाले उन रिपोर्टों पर आधारित अपने बयान में कहा, तुर्किये के मामले में वहां की सरकार द्वारा हमें दिए गए एक औपचारिक अनुरोध के बाद यह कार्रवाई आगे बढ़ाई गई।

2211 views