अमरनाथ की 62 दिवसीय यात्रा में 4,45,338 श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन*
श्रीनगर में 62 दिवसीय वार्षिक अमरनाथ यात्रा गुरूवार को संपन्न हो गई है। आपको बता दें कि बालटाल और पहलगाम मार्गों पर एक जुलाई को शुरू हुई तीर्थयात्रा के दौरान 4,45,338 भक्तों ने प्राकृतिक रूप से बने बर्फ के शिवलिंग के दर्शन किए। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार 3.65 लाख अधिक श्रद्धालु पहुंचे। यात्रा शांतिपूर्ण रही। हालांकि, मौसम संबंधी घटनाओं से 48 लोगों की मौत हो गई और 62 लोग घायल हो गए।
1613 views





