गूगल ने पेश किया एआई-पॉवर्ड मंगल सर्च करने का तरीका*

गूगल ने पेश किया एआई-पॉवर्ड मंगल सर्च करने का तरीका*

सोशल नेटवर्क साइट गूगल पर अब सर्च करने का तरीका बदल गया है। गूगल इंक ने एआई-पॉवर्ड मंगल सर्च को पेश किया है। यह नया तरीका भारत के साथ जापान में भी उपलब्ध है। नई एआई-संचालित खोज सुविधा, जिसे एसजीई (सर्च जेनरेटिव एक्सपीरियंस) कहा जाता है, इन बाजारों में गूगल की खोज लैब्स के माध्यम से उपलब्ध होगी। यह एक नई सुविधा पेश करेगी, जिसका उद्देश्य एआई-संचालित जवाब में जानकारी ढूंढना आसान बनाना है। गूगल ने एक ब्लॉगपोस्ट में कहा, इस हफ्ते हमने अमेरिका के बाहर भारत और जापान में सर्च लैब्स लॉन्च कीं। अब इसके जरिए अमेरिका के समान, भारत और जापान में लोग क्वेरी टाइप करके या वॉयस इनपुट का उपयोग करके अपनी स्थानीय भाषाओं में जेनरेटिव एआई क्षमताओं का उपयोग करने में सक्षम होंगे।

1273 views