देश की पहली महिला चेयरमैन रेलवे बोर्ड बनीं जया वर्मा

देश की पहली महिला चेयरमैन रेलवे बोर्ड बनीं जया वर्मा*

इलाहाबाद विश्वविद्यालय की छात्रा रहीं जया वर्मा सिन्हा रेलवे बोर्ड की पहली महिला मुख्य कार्यकारी अधिकारी और अध्यक्ष नियुक्त की गई हैं। वह एक सितंबर या उसके बाद कार्यभार संभालेंगी। उनका कार्यकाल 31 अगस्त, 2024 तक होगा। सिन्हा एक अक्तूबर को सेवानिवृत्त होने वाली हैं। हालांकि, इसी दिन से उनका सेवा विस्तार किया जाएगा। वह अनिल कुमार लाहोटी की जगह लेंगी देश की पहली महिला चेयरमैन रेलवे बोर्ड (सीआरबी) जया वर्मा सिन्हा का संगम नगरी से गहरा रिश्ता रहा । प्रयागराज में ही उनका जन्म हुआ। स्कूली शिक्षा से लेकर स्नातक एवं परास्नातक भी उन्होंने प्रयागराज से ही किया। उनके पिता वीबी वर्मा सीएजी ऑफिस में क्लास वन अफसर रहे। इसी तरह उनके बड़े भाई जयदीप वर्मा भी यूपी रोडवेज में क्लास वन अफसर रहे।जया की स्कूली शिक्षा सेंट मेरी कान्वेंट इंटर कालेज से हुई। उसके बाद उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीएससी (पीसीएम) की। उन्होंने परास्नातक की पढ़ाई भी इलाहाबाद विश्वविद्यालय से ही की। यहां से उन्होंने मनोविज्ञान से परास्नातक किया।भाई जयदीप वर्मा भी यूपी रोडवेज में क्लास वन अफसर रहे। प्रयागराज में भी जयदीप ने कई वर्ष यूपी रोडवेज के सेवा प्रबंधक के रूप में काम किया। जय वर्मा जो इंडियन रेलवे मैनेजमेंट सर्विस की 1986 बैच की आईआरटीएस अफसर हैं। 1988 में ही उनकी रेल सेवा शुरू हुई।

1005 views