*इलेक्टोरल बॉन्ड्स से चुनाव में कालेधन के इस्तेमाल की अधिक आशंका: चुनाव आयोग*
चुनाव आयोग ने इलेक्टोरल बॉन्ड्स योजना का विरोध करते हुए सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि इससे चुनाव में कालेधन के इस्तेमाल की अधिक आशंका है और राजनीतिक चंदे में पारदर्शिता पर भी गंभीर असर पड़ेगा। चुनाव आयोग ने कहा कि उसने मई 2017 में विधि व न्याय मंत्रालय को पत्र लिखकर अपने इस विचार से अवगत करा दिया था।
1828 views





