इंदौर । फुटपाथियो ओर उनके आतंक अराजकता के खिलाफ 600 दुकाने लामबंद होकर विरोध स्वरूप 1 बजे तक बंद रही । व्यापारियों ने पुलिस आयुक्त से मुलाकात कर ज्ञापन सौपा । इंदौर रिटेल गारमेन्ट्स एसोशियशन ने कहा असुरक्षा में व्यापार सम्भव नही
ऐसे में हमे कठोर निर्णय लेना होंगे। आवश्यक हुआ तो व्यापारी समूह सामूहिक निर्णय लेकर आंदोलन करेंगे।
इंदौर रिटेल गारमेन्ट्स एसोशियशन के अध्यक्ष अक्षय जैन और सचिव महेश गोर ने बताया कि फुटपाथियो की अराजकता बढ़ती जा रही है । नगर निगम की रिमूव्हल टीम की भूमिका संदिग्ध है । वह फुटपाथियो को शिकायत करने वालो के चिन्हित कर बता रही जिसके फलस्वरूप फुटापथ माफिया व्यक्तिगत जान से मारने की धमकियां दी रहे । पुलिस भी व्यापारियों को सुरक्षा देने में अक्षम होकर पक्षपाती हो रही है । इस मामले के चलते व्यापरारिक सदस्य क्षुब्ध ओर आक्रोशित है । आज बाजार की 600 दुकानों ने प्रतिकात्मक आधा दिन बंद रख कर पुलिस आयुक्त को ज्ञापन दिया ।
पुलिस आयुक्त मकरांत देउस्कर को ज्ञापन देकर विस्तार से सभी घटना के साक्ष्य दिए। पूर्व में एक व्यवसायिक प्रतिनिधि पर चाकू से वार किया जाना , फुटापथ माफिया सन्तोष चौहान का गोपालमन्दिर हेरिटेज में जाकर व्यापारी मुकेश पटवा को धमकाने की घटना कल पुनः पवन पँवार को सराफे थाने के सामने स्थित सम्राट शॉप पर 3 फुटपाथियो के द्वारा जान से मारने की धमकी देने के साथ अराजकता फैलाने वाले एक दर्जन फुटपाथी माफियाओं की चिन्हित सूची दी । पुलिस आयुक्त ने व्यापारियों को सुरक्षा का भरौसा दिलाया ओर कहा कि वह नगर निगम आयुक्त से भी समन्वय कर व्यवस्था को चाकचौबंद करवाने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर महेश गौर, दीपक खत्री , नितेश चौरसिया , राजेश जैन , मनोहर माहेश्वरी, विशाल सोगानी, पवन पँवार अभिषेक डोसी, राजकुमार सोगानी, चीकू अग्रवाल, सूर्य प्रातप पँवार, मिलन जैन , गौरव जैन,अंशुल माण्डलिक, रितेश मोयल,रूपेश वोहरा, सहित अनेक व्यापरिक प्रतिनिधि सदस्य उपस्थित थे ।






