विश्व मैत्री दिवस पर इंदौर शहर के 80 दोस्त 40, साल बाद फिर से उसी जगह पर मिले जहा से जीवन की रहे अलग अलग हुई थीं।

मिले हैं 40 साल बाद 80 दोस्त🌹
विश्व मैत्री दिवस पर इंदौर शहर के 80 दोस्त 40, साल बाद फिर से उसी जगह पर मिले जहा से जीवन की रहे अलग अलग हुई थीं।


श्री वैष्णव हायर सेकेंडरी स्कूल 1982 बेच के 80 मित्र विश्व मैत्री दिवस को मिलन समारोह के रूप में मनाने के लिए अलग अलग जगह से आकर उसी स्थान स्कूल के प्रांगण पर मिलने के लिए एकत्रित हुवे जहां से सन 1982 में हाई स्कूल पास करके अलग अलग फिल्ड में जा कर जीवन का सफर शुरू किया था।
वर्तमान में सभी मित्र देश विदेश में रह रहे है ,कुछ उच्च पदो पर आसीन है ।
पिछले एक वर्ष की मेहनत से बलबीर अरोरा, दिलीप जैन, सुनील मदान, राजू नंदवानी अशोक व्यास ने सभी को जोड़कर रखा है ।
6/8/2023 रविवार को प्रातः 11.00 बजे , श्री वैष्णव स्कूल पर अपना पहला मिलन समारोह 40 वर्ष बाद मनाने के लिए एकत्रित हुवे । अत्यन्त हर्ष और उल्लास है सभी को एक दूसरे से मिलने का मोका मिला ।सभी इतने उत्साहित थे कि समय से पूर्व ही सभी स्कूल प्रांगण में पहुंच गए और पूरे स्कूल को घूम घूम कर देख रहे थे, अपने बचपन को फिर से जीवित कर रहे है एक अलग ही नज़ारा था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री कमल जी भुराड़िया वैष्णव सहायक ट्रस्ट के अध्यक्षता और वर्तमान प्राचार्य श्री नवीन जी मुद्गल और प्रमुख चार्टर्ड अकाउंटेंट और साथी श्री राजेश सेहलोत के मुख्य आतिथय में प्रारंभ हुई।
श्री बलवीर अरोरा, रवि सांवलिया, अशोक व्यास ,दिलीप जेंन, प्रेम तंवर ने मां सरस्वती को माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन किया गया।
लक्ष्मीकांत भंडारी द्वारा सरस्वती वंदना द्वारा मंगलाचरण किया गया,
सभी मित्रो ने अपना अपना परिचय दिया । बचपन की यादों और किस्से सुनाए गए।
आने वाले वर्ष 2025 में स्कूल अपना हीरक जयंती वर्ष 75 वी वर्षगांठ मनाने जा रहा है इस विषय पर श्री भुराड़िया जी ने सभी को समारोह में सम्मिलित होने का आव्हान किया है।
श्री संजय दुबे अश्विन उपाध्याय राजू नंदवानी ने अतिथियों का स्वागत किया।
अशोक व्यास और साथियों ने सदाबहार नगमे सुनाए ।
जे एम बी के अनिल जैन ने लड्डू से सभी का मुंह मीठा करवाया।
पुनः मिलने का वादा किया , सुस्वादु मालवी भोजन कर याद स्वरूप सभी को 1982 बेच का प्रतीक चिन्ह बेज लगा कर सभी को विदा किया।
40वर्ष बाद 80 मित्रो का मिलना एक अवस्मार्निय पल था ।एक ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने के लिए सभी ने एक दूसरे को बधाई दी।

1541 views