स्वदेशी गाय खरीदने के लिए यूपी सरकार देगी 40 हजार रुपये का अनुदान

स्वदेशी गाय खरीदने के लिए यूपी सरकार देगी 40 हजार रुपये का अनुदान*

मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना के तहत अन्य प्रदेशों से उन्नत नस्ल की स्वदेशी गाय के क्रय पर किसानों को अधिकतम 40,000 रुपये तक का अनुदान मिलेगा। एक दुग्ध उत्पादक अधिकतम दो गायों की एक पशुपालन इकाई के लिए पात्र होगा। इसके अलावा प्रदेश के 621 विकास खण्डों में एक-एक उच्च तकनीकी की नई दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति बनेगी। मुख्यमंत्री प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना के तहत स्वदेशी नस्ल की गाय पालन के लिए 10 से 15 हजार की प्रोत्साहन राशि डीबीटी के माध्यम सेभेजी जाएगी। नन्दि नी कृषक समृद्धि योजना के तहत गौवंशीय पशुओं मेंनस्ल सुधार एवं दुग्ध उत्पादकता मेंवृद्धि के लिए 25 गायों की डेयरी स्थापित करने पर अधिकतम 31.25 लाख रुपये प्रति इकाई अनुदान प्रदान किया जाएगा। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश को दुग्ध उत्पादन में अग्रणी बनाए रखने के लिये 1000 करोड़ रुपये की लागत से नन्द बाबा दुग्ध मिशन की शुरुआत की गई है। पशुधन एवं दुग्ध विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. रजनीश दुबे ने कहा कि डेयरी सेक्टर के समस्त हित धारकों के लिए अधिकाधिक लाभ के लिए दुग्धशाला विकास एवं दुग्ध उत्पादन प्रोत्साहन नीति के क्रियान्वयन मेंनन्द बाबा दुग्ध मिशन की मुख्य भूमिका रहेगी। मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र की अध्यक्षता मेंनन्द बाबा दुग्ध मिशन की स्टेट स्टीयरिंग कमेटी की प्रथम बैठक मेंयह निर्णय लिए गए। इसके तहत मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना, मुख्यमंत्री प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना एवं नन्दि नी कृषक समृद्धि योजना को मंजूरी दे दी गई।

1541 views