उप्र पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पुण्यतिथि में गृहमंत्री अमित शाह होंगे शामिल

उप्र पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पुण्यतिथि में गृहमंत्री अमित शाह होंगे शामिल

उत्तर प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यपाल कल्याण सिंह की पुण्यतिथि 21 अगस्त को मनाई जाएगी। इसे हिंदू गौरव दिवस के रूप में मनाने की तैयारी है। इसमें गृहमंत्री अमित शाह के भी शामिल होने की संभावना है। पूर्व मुख्यमंत्री की पुण्यतिथि पर आयोजित किए जाने वाले हिंदू गौरव दिवस कार्यक्रम की तैयारी के संबंध में बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह और उनके पिता एटा सांसद राजवीर सिंह ने समर्थकों के साथ लखनऊ स्थित आवास में बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई। बैठक में कई विधायक व सांसद शामिल हुए। उनसे कार्यक्रम के बारे में राय ली गई। संदीप सिंह ने कहा कि बाबूजी सभी जाति के लोगों को साथ लेकर चलते थे। उनके प्रति लोगों में बहुत श्रद्धा का भाव है। वह आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं। पुण्यतिथि कार्यक्रम में गृहमंत्री अमित शाह समेत भाजपा के तमाम बड़े नेता शामिल हो सकते हैं। लखनऊ में हुई बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, सांसद सतीश गौतम, भोला सिंह सूर्यवंशी, राजवीर दिलेर, पूर्व विधायक प्रेमलता से वर्मा, प्रवीण राज सिंह, सौरभ सिंह वर्मा, वीरेंद्र सिंह शामिल रहे।

1206 views