बोद्ध मठों को तोड़कर केदारनाथ,बद्रीनाथ व जगन्नाथपुरी धर्म स्थल बनाए:स्वामी प्रसाद मौर्य*
समाजवादी पार्टी के नेता व महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने विवादित बयान देकर सुर्खियों में छा गए हैं। मौर्य ने कहा कि बद्रीनाथ, केदारनाथ और जगन्नाथपुरी धर्म स्थल बौद्ध मठों को तोड़कर बनाए गए हैं। भारतीय जनता पार्टी के लोग हर मस्जिद में मंदिर ढूढेंगे तो बौद्ध हर मंदिर में बौद्ध मठ ढूढेंगे जिसके ऐतिहासिक साक्ष्य भी मौजूद हैं। इसलिए बेहतर है कि हर धार्मिक स्थल की 15 अगस्त 1947 की स्थिति को कायम रखा जाए। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा साजिश के तहत हर रोज हिंदू और मुसलमान का मुद्दा उठाती है। मंदिर-मस्जिद को लेकर समाज में भेदभाव फैलाने का काम भाजपा कर रही है जबकि हमारा संविधान सभी धर्मों का सम्मान करना सिखाता है। शंकराचार्य ने बौद्ध मठ को परिवर्तित कर बद्रीनाथ धाम स्थापित किया था। मौर्य ने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने मेरे बयान पर आपत्ति जताई है। मैं उनको बताना चाहता हूं कि सबकी आस्था एक जैसी होती है।
1273 views





