महिलाओं ने सोनिय, राहुल व प्रियंका गांधी वाड्रा से किए सवाल-जवाब

महिलाओं ने सोनिय, राहुल व प्रियंका गांधी वाड्रा से किए सवाल-जवाब*

सोशल मीडिया पर वायरल हुए करीब 12 मिनट के वीडियो में सोनीपत जिले की कुछ महिलाएं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा से खूब सवाल-जवाब करती दिखाई दीं। इस दौरान उन्होंने राहुल की शादी के बारे में पूछा तो सोनिया बोलीं कि आप लड़की ढूंढो। इस पर राहुल गांधी ने भी सुर में सुर मिलाते हुए कहा कि शादी हो जाएगी। महिलाओं ने प्रियंका गांधी से बचपन की बातें पूछीं। विदित हो कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी गत आठ जुलाई को शिमला जाते हुए सोनीपत जिले के मदीना गांव में रुके थे। यहां उन्होंने ट्रैक्टर चलाकर खेत की जुताई और किसानों के साथ धान की रोपाई की थी। करीब दो घंटे तक खेत में रहे राहुल ने किसानों के साथ नाश्ते के बाद महिलाओं को दिल्ली घुमानेऔर खाने पर आने का न्योता दिया था। राहुल ने उन लोगों को अपने दिल्ली स्थित आवास पर 14 जुलाई को शानदार भोज दिया। अब उन्होंने उस भोज का रोचक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर साझा किया है।

1206 views