रेलयात्रा में हुई असुविधा से हाईकोर्ट के जज हुए नाराज,उत्तर मध्य रेलवे से मांगा जबाव

रेलयात्रा में हुई असुविधा से हाईकोर्ट के जज हुए नाराज,उत्तर मध्य रेलवे से मांगा जबाव

हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति गौतम चौधरी और उनकी पत्नी को पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच से दिल्ली से प्रयागराज की यात्रा करने में काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। आपको बता दें कि ट्रेन तीन घंटे देरी से चल रही थी। इस दौरान कोच में उन्हें न तो जीआरपी का स्टाफ मिला और न ही पैंट्री कार के कर्मचारी। दिल्ली से प्रयागराज की रेलयात्रा के दौरान हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति गौतम चौधरी और उनकी पत्नी के साथ पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में शिष्टाचार का पालन नहीं हुआ। जिसके चलते उन्हें यात्रा में हुई असुविधा को लेकर हाईकोर्ट ने उत्तर मध्य रेलवे से जवाब-तलब किया है। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार प्रोटोकाल आशीष कुमार श्रीवास्तव ने उत्तर मध्य रेलवे के प्रबंधक को पत्र लिखा है। पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान हुई असुविधा से न्यायमूर्ति नाखुश हैं। रजिस्ट्रार प्रोटोकाल ने उत्तर मध्य रेलवे के प्रबंधक से न्यायमूर्ति को हुई असुविधा के लिए जिम्मेदार अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगने और शीघ्र न्यायमूर्ति के समक्ष पेश करने को कहा है।

1139 views