उत्तर प्रदेश में विदेशी निवेशकों को लाने के लिए मुख्यमंत्री ने की समीक्षा बैठक
उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास को लेकर हुई समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को विदेशी निवेशकों की पहली पसंद बनाने के लिए नई नीति लाने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने अनेक मंत्रियों के साथ बैठक की। वैश्विक निवेश सम्मेलन में आए रिकॉर्ड 35 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों से उत्साहित योगी सरकार ने अब अधिक से अधिक विदेशी निवेशकों को लाने की तैयारी की है। यूपी को प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का सबसे बड़ा केंद्र बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने औद्योगिक विकास को लेकर हुई महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में इस संबंध में निर्देश दिए। सीएम आवास पर हुई बैठक में औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी व अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त मनोज कुमार सिंह के अलावा करीब एक दर्जन विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।अलग से नीति लाने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के लिए अलग से नई नीति लाने या वर्तमान औद्योगिक नीति में अलग से व्यवस्था करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिए हैं। जल्द ही भूमि पूजन समारोह की तारीख भी तय होगी। खास बात ये है कि पिछले छह साल में यूपी विदेशी निवेशकों की पहली पसंद बनकर उभरा है। जहां 25 से ज्यादा देशों ने 60 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश किया है। वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय के मुताबिक प्रदेश में विदेशी कंपनियों की करीब 50 परियोजनाओं पर काम चल रहा है।
1340 views





