बीएसपी सुप्रिमो मायावती विपक्षी गठबंधन इंडिया से हुई दरकिनार,लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगे

बीएसपी सुप्रिमो मायावती विपक्षी गठबंधन इंडिया से हुई दरकिनार,लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगे

बहुजन समाजवादी पार्टी की सुप्रीमो मायावती विपक्षी गठबंधन से दूरी बनाने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि बीएसपी लोकसभा चुनाव और इसके पहले तीन राज्यों राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में अकेले चुनाव लड़ेगी। हालांकि, हरियाणा और पंजाब में क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन कर चुनावी मैदान में उतरेगी। उन्होंने कहा कि सत्ता से बाहर होने पर ही कांग्रेस को दलितों, पिछड़ों और गरीबों की याद आती है। जब सत्ता में होते हैं तो न तो भाजपा व न ही कांग्रेस को किसी की परवाह रहती है। भाजपा ने 2014 में हर गरीब के खाते में 15-15 लाख रुपये डालने का वादा किया था जो कि पूरा नहीं किया। मायावती ने बताया कि आगामी चुनाव में बसपा अपने सहयोगी गठबंधन को मजबूत करेगी। उन्होंने विपक्षी गठबंधन को एक मजबूर गठबंधन बताया है।

1273 views