तेज बारिश में भी कार्य किया बिजली कर्मचारियों ने

तेज बारिश में भी कार्य किया बिजली कर्मचारियों ने

इंदौर। मंगलवार की शाम शहर में कई स्थानों पर तेज वर्षा हुई। करीब चार स्थानों पर पेड़ों की शाखाएं लाइनों पर झुकने /गिरने से फीडर फाल्ट हुए, अन्य पांच स्थानों पर तकनीकी कारणों से फीडरों से बिजली प्रदाय अवरूद्ध हुआ। इस तरह शहर के 11 केवी के 525 फीडरों में से 9 फीडरों से बिजली प्रदाय अवरूद्ध हुआ। बिजली कर्मचारियों ने गिरते पानी में कार्य किया और आधे घंटे से लेकर डेढ़ घंटे में व्यवस्थाएं सुचारू की।एक फीडर सवा दो घंटे में सामान्य हुआ।शहर के तीसों जोन की टीमों ने शाम पांच से आठ बजे तक सवा दो सौ से ज्यादा व्यक्तिगत शिकायतों (एफओसी) का समाधान किया।

1407 views