मनोरमा लिंबोदिया की स्मृति में नेत्र जांच शिविर

मनोरमा लिंबोदिया की स्मृति में नेत्र जांच शिविर

इंदौर। आनंदम नेत्रालय में सकल पंच फूल माली समाज के सदस्यों के लिए स्व. मनोरमा लिंबोदिया की स्मृति में एक नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। 100 से अधिक समाजजनों ने नेत्र जांच शिविर का लाभ उठाया। शिविर का उद्घाटन डॉ. विनोद भंडारी, प्रवीण कुमार खारीवाल और आशीष लिंबोदिया ने किया। आनंदम नेत्रालय के सुभाष वर्मा, समाज के पारस बुडाना और जगदीश बड़ोनिया ने अतिथियों का स्वागत किया ।

1139 views