*मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इंदौर में हुये लाडली बहना महा सम्मेलन आयोजन की सराहना की*

—
*प्रशासन को दी बधाई*
इंदौर 10 जुलाई, 2023
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज इंदौर में सफलतापूर्वक संपन्न हुए लाडली बहना महा सम्मेलन आयोजन की सराहना की। इसके लिये उन्होंने जिला प्रशासन को बधाई भी दी। उल्लेखनीय है कि इंदौर में पिछले कई दिनों से इस महा सम्मेलन की व्यापक तैयारियां की जा रही थी। बारिश की चुनौतियों को देखते हुये वॉटर प्रूफ विशाल डोम तैयार किया गया था। महिलाओं को कार्यक्रम स्थल तक लाने ले जाने के लिये वाहनों की पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई थी। इस आयोजन के लिये कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी के निर्देशन में प्रशासनिक तथा अन्य विभागीय अधिकारियों ने अपने दायित्वों का बखुबी निर्वाहन किया।






