क्या प्रशासन सराफा चौराहे पर ध्यान देगा
*निगम की हिदायत दुकानदार शटर सीमा में*
सराफा पिपली बाजार में बेतरतीब चाट की दुकाने सड़क पर जाम लगाती है वहां कोई निगम कार्यवाही नही ?
इंदौर । शहर के मध्य ओर राजबाड़ा गोपालमन्दिर हेरिटेज क्षेत्र होने से नगर निगम प्रशासन ने रिमूव्हल टीम लगाकर कार्यवाही करवाई जाती है लेकिन सराफा पिपली बाजार कार्नर पर भीड़ देख लगता है कि इंदौर के यहां न तो नगर पालिका निगम प्रशासन का रिमूव्हल दस्ता ओर न ही यातायात पुलिस का पैमाना लागू होता है । सराफा पिपली बाजार और इमामबाड़ा के चोरहे की भीड़ सड़क अवरुद्ध रहने से अक्सर यातायात बाधित होता है । भीड़ में जेबकतरे अपना शिकार बनाते है । यहां महिलाओं को भी सुरक्षा भय होने लगता है ।
राजबाड़ा (इमामबाड़ा ) से सराफा चौराहा पिपली बाजार जाना हो या यशोदामाता मन्दिर की ओर आवागमन सबसे जटिल काम हो चला है । विडम्बना है कि सड़क पर ऑटो रिक्शा वाले खड़े होकर सवारी पकड़ने को चिल्लाते है तो दूसरी ओर स्वाद के दीवाने अपना वाहन सड़क पर खड़े होकर जिव्हा रस लेते है । ऐसे लोगो को आम आदमी की तकलीफ से कोई सरोकार नही होता है । यहां जो स्वादपान कररा रहे उन दुकानदारों को इसकी जरा भी परवाह नही कि उनके कारोबार से कितने अन्य आम आदमी प्रभावित हो रहा है । स्वादपान कराने वालों को प्रशासन इसलिए रोक टोक नही करता है कि वह स्वादपान की खुशमिजाजी की सेवा दिल से वही हर रोज करते है । नगर निगम रिमूव्हल टीम अक्सर मुनादी करती है तो चाट वालो को अनदेखा कर लेती है । सराफा चौराहे का सड़क जाम एक दिन या तीज त्योहार का अवसर नही है । हर दिन सड़क अवरुद्ध रहना यहां की नियति बन चुकी है। इस अवरुद्धता के जकड़न की वजह से यहां का सोना चांदी जवाहरात के जोखिम भरे व्यवसाय खतरे की धार पर खड़ा रहता है । यहां स्वादपान कारोबार के अलावा अन्य सभी कारोबारी इस सड़क अवरुद्धता से चिंतित है क्योंकि उनका कारोबार तक ग्राहक सुगमता से नही पहुंच रहा है । बेबस कारोबारी खून के आंसू बहा रहा है लेकिन जिम्मेदार प्रशासन को सराफा पिपली बाजार इमामबाड़ा के तिराहे का अवरुद्ध होना नजर नही आ रहा है । चाट वालो कि दुकाने ओटलों पर भट्टी लगी समान काउंटर सजा होता है ग्राहकों की सप्लाई सड़क से ओर खानपान के बाद सड़क पर बेतरतीब वाहन पार्किंग लगती है आखिर नगर निगम प्रशासन और पुलिस प्रशासन को यह सब नजर नही आता है ? या वह देखकर अनदेखी कर रहे है ?






