खुशखबरी: अब 500 सब्सक्राइबर्स वाले YouTube चैनल की भी होगी कमाई

खुशखबरी: अब 500 सब्सक्राइबर्स वाले YouTube चैनल की भी होगी कमाई◼️*

YouTube ने कहा है कि वह यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम के लिए पात्रता आवश्यकताओं को कम कर रही है और कम फॉलोअर्स वाले क्रिएटर्स के लिए मोनेटाइजेशन प्रोसेस को आसान किया जा रहा है। यदि आप भी एक YouTube कंटेंट क्रिएटर्स हैं और कमाई को लेकर परेशान हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। अब आपको अपने YouTube को चैनल के मोनेटाइजेशन को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं हैं, क्योंकि अब आपका YouTube चैनल 500 चैनल सब्सक्राइबर्स होने पर भी मोनेटाइज हो सकता है। कंपनी ने इसके लिए नियमों में बड़ा बदलाव किया है। पहले चैनल मोनेटाइजेशन कराने के लिए कम से कम 1000 सब्सक्राइबर्स की जरूरत होती थी।YouTube ने कहा है कि वह यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम के लिए पात्रता आवश्यकताओं को कम कर रही है और कम फॉलोअर्स वाले क्रिएटर्स के लिए मोनेटाइजेशन प्रोसेस को आसान किया जा रहा है। कंपनी मोनेटाइजेशन प्रोसेस की लिमिट को कम कर रही है। यानी अब कम फॉलोअर्स वाले क्रिएटर्स भी अपना यूट्यूब चैनल मोनेटाइज करा सकेंगे और कमाई शुरू कर सकते हैं।

1340 views