उतार चढ़ाव के बाद हरे निशान पर बंद हुआ बाजार; सेंसेक्स 85 अंक चढ़ा, निफ्टी 18750 के पार

उतार चढ़ाव के बाद हरे निशान पर बंद हुआ बाजार; सेंसेक्स 85 अंक चढ़ा, निफ्टी 18750 के पार

बुधवार को बाजार एफएमसीजी और मेटल सेक्टर के शेयरों के सहारे हरे निशाना पर बंद होने में सफल रहा। निफ्टी में टाटा कंज्यूमर का स्टॉक 5 फीसदी की मजबूती के साथ बंद हुआ। यह शेयर इंडेक्स का टॉप गेनर भी रहा।शेयर बाजार बुधवार के दिन उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद हरे निशान पर बंद होने में सफल रहा। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बाजार की शुरुआत भी हरे निशान पर हुई थी पर शुरुआती कारेाबार में ही बाजार में बिकवाली दिखी और यह लाल निशान पर पहुंच गया था। थोड़ी देर बाद बाजार में फिर खरीदारी दिखी और यह हरे निशान पर लौट आया। उसके बाद बाजार में सपाट ढंग से कारोबार हुआ और आखिरकार सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर बंद होने में सफल रहे।शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन हरे निशान पर बंद होने में सफल रहा। शुक्रवार को सेंसेक्स 85.35 अंकों की बढ़त के साथ 63,228.51 अंकों के लेवल पर जबकि निफ्टी 39.75 अंक चढ़कर 18,755.90 के लेवल पर कारोबार करते हुए बंद हुआ।

1072 views