व्यापारिक क्षेत्रो की मूलभूत सुविधाओं को जल्द पूरा करेंगे – महापौर
सराफा पिपली बाजार चोरहे पर आधुनिक डिझाइन स्ट्रेक्चर का सुलभ शौचालय बनेगा
इंदौर । महापौर का आज शहर के व्यापारियों के आग्रह पर दौरा कर कुछ स्थानों को चिन्हित किया जहां महिला और आम जनों की सुविधा के लिए स्मार्ट सुलभ शौचालयों का निर्माण करना , कुछ स्थानों को चिन्हित कर मल्टीवल पार्किंगों का निर्माण करना है । सराफा – पिपली बाजार चोरहे के सुलभ शौचालय को नए आधुनिक स्ट्रक्चर बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए है । महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि समस्याओं का निराकरण किया जाएगा । खान पान की स्थाई ओर अस्थाई दुकानदारो की ओर से सफाई की व्यवस्था में लापरवाही को कतई बर्दाश्त नही करेंगे। इसके निगरानी ओर सख्त कार्यवाही भी करने के निर्देश दिए । महापौर भार्गव ने कहा कि हम जनहित के सभी कामो को प्रथमिकता है । इंदौर शहर का गौरव है सराफा यहां मूलभूत सुविधाओं की मांग और जरूरत को पूरा करेंगे। इंदौर रिटेल गारमेन्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अक्षय जैन , सराफा व्यापारी एसोसिएशन अध्यक्ष अनिल रांका , पार्षद मीता रामबाबु राठौर नितेश चौरसिया मुकेश पटवा पवन पँवार राजेन्द्र राठौर प्रिया प्रकाश मेहता अविनाश शास्त्री सुशील गुप्ता ,अजय लाहोटी, आनन्द कटारिया नितेश जैन के अलावा नगर निगम के अधिकारी भी उपस्थित थे ।
1340 views





