मुस्लिम आईएएस अफसर की मुसलमानों को सलाह.
..गौरक्षक बनें, इस्लाम में धर्म परिवर्तन न कराएं, शाकाहारी बनें, ब्राह्मणों से मधुर संबंध रखें
मप्र केडर के आईएएस नियाज खान ने देश के मुसलमानों को सलाह दी है कि गौरक्षक बनें, इस्लाम में धर्म परिवर्तन न कराएं, शाकाहारी बनें, ब्राह्मणों से मधुर संबंध रखें।
आज सुबह एक ट्वीट कर नियाज खान ने लिखा है कि – मुस्लिम भाई भी गौ रक्षक बनें, धर्म परिवर्तन का विरोध करें, किसी का धर्म ना बदलवाएं। जबरन धर्म बदलवाना इस्लाम में प्रतिबंधित है। अगर शाकाहार अपना सकें तो यह एक बेहतरीन प्रयास होगा। यद्यपि शाकाहारी बनने को बाध्य नही किया जा सकता। हर मुस्लिम भाई ब्राह्मणों से मधुर संबंध रखें।
नियाज खान जाने माने उपन्यासकार हैं। उनके 8 उपन्यास आ चुके हैं। इसमें “ब्राह्मण द ग्रेट” उपन्यास काफी चर्चित हुआ है।
1206 views





