सोने चांदी के भाव में आई भारी गिरावट, सोना 139 व चांदी 434 रुपए सस्ती

सोने चांदी के भाव में आई भारी गिरावट, सोना 139 व चांदी 434 रुपए सस्ती

सर्राफा बाजारों में आज सोने-चांदी के भाव में गिरावट आई है। आज सोना मंगलवार के बंद भाव के मुकाबले 139 रुपये सस्ता होकर 59957 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से खुला तो वहीं चांदी 434 रुपये गिरकर 71470 रुपये प्रति किलो पर खुली। अब सोना अपने ऑल टाइम हाई से 1782 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता मिल रहा है। बता दें 5 मई को सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव जॉल टाइम हाई 61739 रुपये पर पहुंच गया था। वहीं चांदी इस दिन 77280 रुपये प्रति किलो थी। इस दिन के रेट से चांदी करीब 6000 रुपये किलो सस्ती मिल रही है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आज 22 कैरेट सोने की कीमत 126 रुपये गिरकर 54921 रुपये और 23 कैरेट गोल्ड की कीमत 139 रुपये सस्ती होकर 59717 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। जबकि अब 14 कैरेट सोना 35075 रुपये और 18 कैरेट सोने का भाव 44968 रुपये पर पहुंच गया है। सोने- चांदी के ये रेट इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी किए गए हैं। सोने-चांदी के इस रेट पर जीएसटी और ज्वेलरी मेकिंग चार्ज नहीं लगा है।

1340 views