अर्थव्यवस्था के मामले में भारत ने ब्रिटेन को पीछे छोड़ा
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के अवसर पर महीने भर चलने वाली सार्वजनिक संपर्क पहल के अंतर्गत पूर्व सेना के प्रमुख दलवीर सिंह सुहाग से उनके आवास पर मुलाकात पर की। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सेवानिवृत्त दलवीर सुहाग को एक किताब दी जिसमें भाजपा सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियां दर्ज थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार के नौ वर्ष के कार्यकाल के दौरान भारत की अर्थव्यवस्था को दुनिया की सबसे बड़ी पांचवी अर्थव्यवस्था बनाया है। इसके साथ ही भारत ने रूस, इटली, ब्राजील, फ्रांस और ब्रिटेन आदि देशों को अर्थव्यवस्था के मामले में बहुत पीछे छोड़ दिया है। भाजपा सरकार से पहले भारत की अर्थव्यवस्था 10वें पायदान पर थी। आपको बता दें कि 2014 में सत्ता में आने के बाद भाजपा की सात राज्यों में सरकार थी। लेकिन आज भाजपा की 15 राज्यों में सरकार है जिनमें उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, उत्तराखंड, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मणिपुर, मेघालय, नागालेंड, सिक्किम व पुदुचेरी राज्य शामिल हैं। यह सार्वजनिक संपर्क पहल 30 मई से 30 जून तक निरंतर चलेगी।
1876 views





