संयुक्त राज्य अमेरिका के रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन का भारत दौरा

संयुक्त राज्य अमेरिका के रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन का भारत दौरा

संयुक्त राज्य अमेरिका के रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने 5 जून को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में तीनों सेना के गार्ड ऑफ ऑनर का औचक निरीक्षण किया। आपको बता दें कि लॉयड ऑस्टिन रविवार 4 जून को सिंगापुर से भारत पहुंचे। जहां उन्होंने पेंटागन प्रमुख की अगवानी कर भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी से मुलाकात की। इसी के साथ लॉयड ने भारत पहुंचकर अपने चार देशों के दौरे के तीसरे चरण की शुरुआत भी की। अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ने बताया कि भारत और अमेरिका प्रमुख रक्षा साझेदारी को मजबूत करने के बारे में चर्चा के लिए प्रमुख नेताओं से मिलने के लिए मैं भारत लौट रहा हूं। हम साथ में मुक्त और खुले हिंद-प्रशांत के लिए एक साझा दृष्टिकोण को आगे बढ़ा रहे हैं। ऑस्टिन की यात्रा प्रमुख रूप से भारत-अमेरिका के नए रक्षा नवाचार और औद्योगिक सहयोग की पहल को आगे बढ़ाने और अमेरिका और भारतीय सेनाओं के बीच परिचालन सहयोग का विस्तार करने के प्रयासों को जारी रखने पर केंद्रित होगी। लॉयड ऑस्टिन का यह भारत दौरा इसलिए भी अहम माना जा रहा है। क्योंकि इसी महीने के अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका जाएंगे।

1005 views