हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार मजबूत, सेंसेक्स 240 अंक उछला, निफ्टी 18600 के पास बंद

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार मजबूत, सेंसेक्स 240 अंक उछला, निफ्टी 18600 के पास बंद

घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन मजबूती दिखी। सोमवार के कारोबारी सेशन के बाद सेंसेक्स 240.36 अंक चढ़कर 62,787.47 अंक पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 59.75 अंक की बढ़त के साथ 18,593.85 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 29 पैसे टूटकर 82.68 रुपये (अस्थायी) के भाव पर बंद हुआ। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार में ऑटो सेक्टर के शेयरों में बढ़िया मजबूती दिखी।

1340 views