कस्तूरबा नगर में गुरुदेव का भव्य प्रवेश

रतलाम । रत्न पूरी की पावन धरा पर चातुर्मास के लिए विराजित परम पुज्य आचार्य श्री कुलबोधि सुरीश्वर जी म. सा के द्वारा आज मंगलम सिटी से विहार कर कस्तूरबा नगर उपाश्रय में प्रवेश किया l

जैन विभूति अवार्ड से सम्मानित समाजसेवी अमित कोठारी ने बताया की सर्वप्रथम गुरुवर की राममंदिर चौराहे पर अगवानी की गई lतत्पश्चात वहा से कस्तूरबा नगर स्थित जिनालय तक गुरुवर तथा साधु साध्वी जनों को बैंड बाजा के साथ श्रावकगण गउली करतें हुए बड़े हर्ष उल्लास के साथ लाए गए l

तत्पश्चात समस्त कस्तूरबा नगर श्रीं संघ की नवकारसी रखी गई l नवकारसी के पश्चात गुरुदेव के द्वारा प्रवचन दिए गए l गुरुदेव ने कहा जीवन का विद मनी होना ठीक हैं परंतु जीवन का फॉर मनी होना गलत है l

इस दौरान ट्रस्ट मंडल के अध्यक्ष बाबूलाल सियार , अभय मूनत, राजेन्द्र कोठारी, अशोक कोठारी, प्रमोद रांका, मनोज मेहता , राजेश सुराना, मनोज भंडारी, निर्मल गोखरू, सुभाष सेठिया, वीरेंद्र श्रीमाल, सी पी जैन, अनिल तलेरां, नरेंद्र नवलखा, शांतिलाल भंडारी , मनोज लोढा, प्रीतम लोढा आदि उपस्थित रहे l

संचालन और आभार अमित कोठारी ने किया l

1949 views