भोपाल में हुई भाजपा की रायशुमारी बैठक में नज़र आई आंतरिक कलह, खुलकर बोले एकदूसरे के खिलाफ नेतागण*

*भोपाल में हुई भाजपा की रायशुमारी बैठक में नज़र आई आंतरिक कलह, खुलकर बोले एकदूसरे के खिलाफ नेतागण*

भोपाल में पार्टी मुख्यालय में हुई रायशुमारी बैठक में समिति के सभी पदाधिकारी मौजूद थे. रायशुमारी के बाद चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक हुई, इसमें 29 लोकसभा सीटों के लिए रणनीति बनायी गयी. सभी सीटों के लिए प्रत्याशियों का फीडबैक लिया गया. उसी के आधार पर ही पार्टी के प्रत्याशी तय होंगे.
पार्टी ने अपनी रणनीति बदलते हुए लोकसभा चुनाव के लिए किसी एक नेता को फुल पावर नहीं दिया. शुक्रवार को हुई इस बैठक में दावेदारों का फीडबैक लेते समय पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की नयी रणनीति का असर दिखाई दिया. 29 लोकसभा सीटों को 5 ग्रुप में बांटकर फीडबैक लिया गया. हर ग्रुप की जिम्मेदारी एक बड़े नेता को दी गई, ग्रुप ये थे – 1. राकेश सिंह, 2 शिवराज सिंह, 3 नरेंद्र तोमर-गोपाल भार्गव, 4 सुहास भगत, 5 प्रभात झा- कैलाश विजयवर्गीय.

राकेश सिंह, शिवराज सिंह, नरेंद्र तोमर, कैलाश विजयवर्गीय, प्रभात झा, सुहास भगत, गोपाल भार्गव ने अलग अलग ग्रुप में फीडबैक लिया.करीब 15 सांसदों के खिलाफ निगेटिव फीडबैक मिला है.फीडबैक के दौरान कुछ सांसदों के खिलाफ स्थानीय नेता खुलकर बोले. इस रायशुमारी बैठक में मिले फीडबैक की रिपोर्ट अमित शाह को दी जाएगी.

आज दिल्ली में बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक है. इसमें शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे. बैठक में लगभग 100 सीटों पर नाम तय हो सकते हैं. सूत्र बता रहे हैं कि एमपी की सीटों पर भी चर्चा हो सकती है. लेकिन क्योंकि एमपी में चौथे फेज में चुनाव हैं, इसलिए यहां के लिए प्रत्याशी तय करने की अभी कोई जल्दी पार्टी को नहीं है.

1642 views