अशोकनगर से ग्वालियर मेमू ट्रेन चलाने भाजपा नेता सुरेन्द्र शर्मा ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

अशोकनगर से ग्वालियर मेमू ट्रेन चलाने भाजपा नेता सुरेन्द्र शर्मा ने रेल मंत्री को लिखा पत्रहै।।
शिवपुरी/भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेन्द्र शर्मा ने अशोकनगर से ग्वालियर मेमू रेल चलाने हेतु रेल मंत्री श्री अश्वनी वैष्णव जी को पत्र लिखा है।
रेल मंत्री को लिखे पत्र में सुरेंद्र शर्मा ने कहा है कि अशोकनगर– गुना एवं शिवपुरी जिले के हजारों यात्री प्रतिदिन शासकीय एवं स्वास्थ्य संबंधी कामों से ग्वालियर तक आवागमन करते हैं पर इन जिलों में सुबह ग्वालियर जाने के लिए कोई नियमित रेल सेवा नहीं है अनेक लंबी दूरी की ट्रैन इन जिलों से गुजरती भी हैं तो उनमें आरक्षण मिलना इतना आसान नहीं होता है।
भाजपा नेता सुरेन्द्र शर्मा ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को लिखे पत्र में आग्रह किया है कि अगर अशोकनगर से ग्वालियर के लिये मेमू ट्रैन प्रारंभ की जाये जो प्रातः 05:00 बजे अशोकनगर से चलकर 11:00 बजे तक ग्वालियर पहुंच जाये एवं शाम को 6:00 ग्वालियर से वापस चलकर 12:00 बजे तक अशोकनगर पहुंच जाये तो इस ट्रैन के द्वारा हजारों नागरिक जो अशोकनगर–साढौरा–पगारा–गुना–म्याना–बदरवास–कोलारस– शिवपुरी_मोहना जैसे स्टेशनों पर ट्रेन के इंतजार एवं बसों की भीड़ में अनावश्यक परेशान होते हैं उन्हें यात्रा करने में आसानी होगी ।
सुरेन्द्र शर्मा ने उम्मीद जताई है कि अशोकनगर गुना शिवपुरी तीनों जिलों के आम नागरिकों के हितों को देखते हुए अशोकनगर से ग्वालियर मेमू ट्रेन की सौगात रेल मंत्री अवश्य देंगे।
भाजपा नेता सुरेन्द्र शर्मा ने रेल मंत्री को लिखे पत्र की प्रतिलिपि स्थानीय जनप्रतिनिधियों श्रीमान नरेंद्र सिंह तोमर माननीय कृषि मंत्री भारत सरकार ,श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया माननीय नागरिक उड्डयन मंत्री भारत सरकार ,श्रीमान विवेक शेजवलकर जी माननीय सांसद ग्वालियर ,श्रीमान केपी सिंह यादव माननीयसांसद शिवपुरी के साथ साथ डी.आर.एम महोदय भोपाल को भी भेजी है जिससे उचित प्रयास होकर शीघ्र कार्यवाही हो सके एवम क्षेत्र की जनता को यह सौगात मिल सके।।

1340 views