नितिन गडकरी का बड़ा प्लान, हाईवे पर दौड़ती दिखेंगी केवल इलेक्ट्रिक गाड़ियां
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को कहा कि वह आर्थिक रूप से व्यवहार्य इलेक्ट्रिक राजमार्गों के विकास पर उद्योग जगत के साथ चर्चा कर रहे हैं। उन्होने कहा कि इसके लिए हमारी प्रतिभा और ज्ञान का लाभ उठाया जा सकता है। देश में लगातार हो रहे सड़कों के विकास के बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होने सीआईआई के एक कार्यक्रम में इलेक्ट्रिक राजमार्गों के विकास को लेकर बड़ी बात कही है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि वह किफायती इलेक्ट्रिक राजमार्गों को डेवलप करने के लिए देश के उद्योग जगत के साथ चर्चा कर रहे हैं। क्या है उनका प्लान, आइए जानते हैं।
1407 views





