वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन के बाहर से गुजरेगा एलिवेटेड रोड, सीधे प्लेटफाॅर्म पर पहुंच सकेंगे यात्री

वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन के बाहर से गुजरेगा एलिवेटेड रोड, सीधे प्लेटफाॅर्म पर पहुंच सकेंगे यात्री
अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए तैयार होने वाले रेलवे के सात मंजिला भवन के बाहर एलिवेटेड रोड भी बनाने की योजना तैयार की गई है। यहीं से प्लेटफार्मों के लिए रास्ता होगा, साथ ही बाहर जाम से भी बचाएगा।उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक सतीश कुमार द्वारा पिछले सप्ताह निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देश के बाद मल्टी काम्पलैक्स से जोड़ने वाले इस रोड का डिजाइन तैयार कराने में रेलवे के अधिकारी जुट गए हैं। अगले चार-पांच वर्ष में स्टेशन भवन के साथ बाहर सड़क का भी नजारा बदला नजर आएगा,अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत अलीगढ़ जंक्शन का भवन दोबारा बनाने का निर्णय लिया गया है। यह भोपाल स्टेशन की तर्ज पर बनेगा। लग्जरी सुविधाएं और कड़ी सुरक्षा इसकी खासियत होगी। प्लेटफार्म की संख्या बढ़कर आठ हो जाएगी। इसका डिजाइन बन चुका है।यह पिलर की मदद से सड़क के ऊपर पुल की तरह बनाया जाता है। यहां रेलवे के मल्टी काम्पलैक्स के पास बनाया जाएगा। स्टेशन के पास सेंटर प्वाइंट और पानदरीबा वाले तिराहे से एलिवेटेड रोड शुरू होगा, जो कि कठपुला पुल से कुछ पहले समाप्त हो जाएगा। यह रोड कुल 215 मीटर लंबा और चार मीटर चौड़ा होगा।

6097 views