ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ टेस्ट में नंबर वन बनी टीम इंडिया, 14 महीने बाद हासिल की शीर्ष रैंकिंग

ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ टेस्ट में नंबर वन बनी टीम इंडिया, 14 महीने बाद हासिल की शीर्ष रैंकिंग

आईपीएल 2023 के बीच टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर आई है। आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीय टीम शीर्ष पर पहुंच गई है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ा है। टेस्ट रैंकिंग में हुआ बदलाव सभी फैंस के लिए चौकाने वाला है, क्योंकि सभी बड़ी टीमों के खिलाड़ी आईपीएल खेल रहे हैं। दरअसल, आईसीसी ने टेस्ट रैंकिंग के आंकलन के लिए शामिल की गई सीरीजों में बदलाव किया है। अब 2019 से 2020 के बीच हुईं सीरीज को आईसीसी रैंकिंग के लिए की गई गणना में शामिल नहीं किया गया है। आईसीसी ने टेस्ट में सभी टीमों की ताजा रैंकिंग मई 2020 के बाद होने वाली सीरीजों के परिणाम के आधार पर निकाली है। इसमें मई 2020 से मई 2022 तक होने वाली सीरीजों के परिणामों को 50 फीसदी महत्व दिया गया है, जबकि मई 2022 के बाद होने वाली सीरीज के परिणामों को 100 फीसदी महत्व दिया गया है। आईसीसी का पैमाना बदलने के बाद भारत के पास 119 से 121 अंक हो गए हैं और ऑस्ट्रेलिया को पीछे करके टीम इंडिया आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गई है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के अंक 122 से घटकर 116 हो गए हैं।

1943 views